कालपी जालौन। अभियुक्त को डकैती अदालत से गैर हाजिर होना महंगा पड़ा वहीं अदालत से आए हुए वारंट पर चौकी प्रभारी ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर शनिवार के दिन रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ने अदालत से आए हुए वारंट को कार्यालय से प्राप्त कर पुलिस बल के साथ गिरफ्तारी अभियान में जुटे हुए थे उसी समय मुखबिर किसी सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने तरीबुल्दा निवासी वारंटी अभियुक्त पुरुषोत्तम पुत्र दुर्गा प्रसाद अपने दरवाजे में बैठा हुआ था तभी टीम ने चारों तरफ से मकान को घेर कर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया तथा वारंटी अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









