कानपुर देहात। जिला उद्यान अधिकारी, कानपुर देहात ने बताया कि निदेशालय उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार राज्य मशरूम प्रयोगशाला, राजकीय शीतगृह परिसर, सेक्टर-जी, अलीगंज, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार एवं आयवृद्धि का प्रभावी माध्यम बनाने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण शुल्क मात्र 50 रुपये निर्धारित किया गया है तथा प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में 50 प्रशिक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर होगी।
प्रशिक्षण के दौरान आवास एवं भोजन की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी तथा किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा।
वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम निम्नानुसार हैं—
क्रम संख्या
प्रशिक्षण अवधि
07 सितम्बर 2026 से 12 सितम्बर 2026,
05 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026,
02 नवम्बर 2026 से 07 नवम्बर 2026,
14 दिसम्बर 2026 से 19 दिसम्बर 2026,
04 जनवरी 2027 से 09 जनवरी 2027,
01 फरवरी 2027 से 06 फरवरी 2027,
15 मार्च 2027 से 20 मार्च 2027
जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के इच्छुक कृषकों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों से प्रशिक्षण का लाभ उठाकर मशरूम उत्पादन को स्वरोजगार का माध्यम बनाने की अपील की है।
प्रशिक्षण संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राज्य मशरूम प्रयोगशाला, अलीगंज, लखनऊ के दूरभाष संख्या 9451142235 पर संपर्क कर सकते हैं।












