पचनदा पहुंचकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा

 

जलस्तर सामान्य से काफी नीचे, बाढ़ की स्थिति नहीं, जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सभी तैयारियां पूर्ण

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आज पचनदा पहुंचकर नदियों के जलस्तर एवं संभावित बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में जलस्तर काफी नीचे है और  बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा संभावित परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और नदियों के जलस्तर की निरंतर निगरानी की जा रही है। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राहत एवं बचाव से संबंधित संसाधनों को भी तैयार रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में बिना किसी विलंब के सहायता पहुंचाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है। जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता और निगरानी को प्राथमिकता देते हुए पचनदा सहित संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें