उरई। सचिव/कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि कमेटी आफ इण्डिया द्वारा सकुर्लर-05, दिनांक 07 अगस्त, 2026 को जारी किया गया है जो हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन के सम्बन्ध में है। आवेदन हेतु आवश्यक निर्देश निम्नवत है-ऑनलाइन आवेदन दिनांक 11 अगस्त, 2026 से आरम्भ हो जाएगा जो दिनांक 23 अगस्त, 2026 तक जारी रहेगा,ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर किया जायेगा ,कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी०बी०टी०) हज कमेटी आफ इण्डिया द्वारा 30 अगस्त, 2026 को की जाएगी ,कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी०बी०टी०) में शार्टलिस्टेड परीक्षार्थियों का साक्षात्कार 01 से 06 सितम्बर, 2026 तक होगा ,चयनित प्रशिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मुम्बई में सितम्बर, 2026 के अन्तिम सप्ताह में सम्भावित है,केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे ,150 हज आवेदकों पर 01 प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा ,आवेदकों की न्यूनतम शिक्षा इण्टरमीडिएट / 12वीं पास या समकक्ष होना आवश्यक है। स्नातक जिनको सूचना तकनीकी का ज्ञान होगा को साक्षात्कार में 05 अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे ,प्रशिक्षक हेतु आयु 07 अगस्त 2026 को 25 वर्ष से 60 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है ,गत पाँच वर्षों में हज किया होना आवश्यक है, जिसके प्रमाण के रुप में वीज़ा, पासपोर्ट के पृष्ठ या हज कमेटी से जारी प्रपत्र संलग्न करने होगे ,पुरुष /महिलाओं का चयन पुरुष / महिला हज यात्रियों की संख्या के अनुपात में किया जायेगा ,अंग्रेजी / उर्दू /हिन्दी व स्थानीय भाषा बोलने व समझने में निपुण हो ,मानसिक एवं शारीरिक रुप से पूर्णतः स्वस्थ हो। कम्प्यूटर में निपुण हो, हज सुविधा एप से पूर्णतः भिज्ञ हो। चयन होने पर सरकारी चिकित्सक द्वारा जारी फिटनेस प्रमाण पत्र देना होगा ,हज के अराकानों की जानकारी हो। भीड़ / समूह को सम्बोधित करने व नियंत्रित करने का अनुभव हो ,आवेदक के विरुद्ध किसी भी आपराधिक प्रकरण में कार्यवाही लम्बित न हो। इसके प्रमाण हेतु आवेदक को स्व-अभिप्रमाणित हलफनामा देना होगा ,कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी०बी०टी०) 100 अंक व साक्षात्कार 20 अंक के संयुक्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन होगा ,उत्तीर्ण होने के लिए कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी०बी०टी०) व साक्षात्कार में अलग-अलग न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है ,कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (सी०बी०टी०) में संलगन एनेक्जर-1 के पाठ्यक्रम पर आधारित 50 प्रश्न होंगे जिसके लिए एक घण्टे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक प्रश्न 02 अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।









