जिला कारागार की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ० विनय कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कारागार परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि बंदियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने भोजन, पेयजल तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कारागार में नियमित निगरानी रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कारागार परिसर में आने-जाने वाले व्यक्तियों की निगरानी सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें