कानपुर देहात। वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यापार जगत के प्रतिष्ठित व्यापारी अरविंद गुलाटी ‘रीपु’ जी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री उनके निज निवास पर पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल होकर पुष्प अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राघव अग्निहोत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद गुलाटी ‘रीपु’ जी का निधन समाज और व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सामाजिक योगदान और सरल व्यक्तित्व को सदैव स्मरण किया जाएगा।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।












