पुखरायां, कानपुर देहात। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा एवं विधानसभा अध्यक्ष भोगनीपुर राघव अग्निहोत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी। राघव अग्निहोत्री ने मौलाना साहब का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया, साथ ही जुलूस में शामिल मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों का भी स्वागत करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी।
वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने भी मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों एवं जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत एवं सम्मान किया। दोनों नेताओं ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व प्रेम, भाईचारे, शांति, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देता है। सभी लोगों को मिल-जुलकर समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए।
जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव काशिफ खान, ओवैस दीवान, राजू यादव, बलवीर यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में राघव अग्निहोत्री एवं अरुण कुमार बबलू राजा ने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक मुबारकबाद दी।









