कालपी (जालौन)। अदालत से आए हुए वारंट पर उप निरीक्षक ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित वारंट के तहत पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
कोतवाली कालपी के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया ने अदालत से आए हुए वारंट को कोतवाली कार्यालय से प्राप्त कर पुलिस बल के साथ सोमवार के दिन गिरफ्तारी में जुटे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने मोहल्ला रामगंज निवासी वारंटी गंगा उर्फ गंगाराम पुत्र गंधीराम को दरवाजे के बाहर से गिरफ्तार कर संबंध वारंट के तहत वारंटी अभियुक्त पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









