कालपी (जालौन)। नगर एवं कोतवाली सर्कल में सदैव अमन शांति बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक ने 36 लोगों पर बड़ा गुंडा तथा मिनी गुंडा के तहत शीर्ष अधिकारियों के अनुमोदन पर चालानी रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित अदालत में रिपोर्ट भेज कर कार्यवाही की।
पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने पुलिस बल के साथ नगर तथा क्षेत्र में भ्रमण करके अमन शांति का जायजा लिया वहीं पर कई दिनों से जनता की शिकायत पर शरारती तथा उपद्रव करने वाले लोगों पर शिकंजा कसते हुए एक दर्जन लोगों पर बड़ा गुंडा की कार्रवाई तथा दो दर्जन लोगों पर मिनी गुंडा की कार्रवाई करते हुए उन्होंने नगर और क्षेत्र में भ्रमण दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया साथ में उन्होंने कहा कि जो भी शांति व्यवस्था में व्यवधान डालेगा ऐसे व्यक्तियों पर कानून का डंडा चलकर मुकदमा कायम कर जेल के सलाखों के पीछे भिजवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी नगर व क्षेत्र में चाहे जितनी पहुंच वाला क्यों न हो यदि अपराध की श्रेणी में कोई भी आएगा उसके साथ कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा मेरे रहते हुए नगर व क्षेत्र में सदैव अमन शांति बनाए रखने में सदैव अग्रसर रहूंगा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









