कालपी (जालौन)। कोतवाली कालपी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने राजेपुरा निवासी रहीस खान पुत्र समीर खान पड़ोसी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम तिरही में पहुंच कर उक्त गांव के निवासी अंकित यादव पुत्र बलराम पड़ोसी व्यक्ति को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट जुर्म धारा 170 126 135 के तहत दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









