पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों का 27 अगस्त को जालौन दौरा

 

उरई में होगी जनसुनवाई, पिछड़े वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर जिलाधिकारी से करेंगे चर्चा

जालौन। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण द्वारा 27 अगस्त 2026 को जनपद जालौन के उरई में भ्रमण एवं जनसुनवाई की जाएगी। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह तथा सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी सिंह, जनपद का भ्रमण करेंगे। आयोग का दल 27 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे औरैया से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11 बजे उरई पहुंचेगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे से 11:30 बजे तक जिलाधिकारी से जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के संबंध में चर्चा की जाएगी। तत्पश्चात 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोग की जनसुनवाई आयोजित होगी, जिसमें संबंधित लोग अपनी आपत्तियां एवं सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे।आयोग के भ्रमण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें