व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान—जिलाधिकारी

 

सब्जी मंडी स्थानांतरण, सड़क चौड़ीकरण व गड्ढों की मरम्मत के दिए निर्देश, निवेश मित्र के लंबित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने को कहा

जालौन में व्यापार एवं उद्योग को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला व्यापार बंधु, जिला उद्योग बंधु एवं श्रम विभाग की संयुक्त बैठक की। उन्होंने व्यापारियों एवं उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
राठ रोड पर धान मिल से हाईवे तक सड़क चौड़ीकरण के संबंध में बताया गया कि आगणन शासन को भेजा जा चुका है। जिलाधिकारी ने स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कराने को कहा।
जिला उद्योग बंधु की बैठक में निवेश मित्र पोर्टल के समयसीमा के बाद लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। कालपी औद्योगिक क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। श्रम विभाग की बैठक में श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने तथा पात्र श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जनपद की आर्थिक प्रगति के प्रमुख आधार हैं। व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, उपायुक्त सचिव जिला स्तरीय व्यापार बंधु अमित यादव, उपायुक्त उद्योग धर्मेंद्र भास्कर सहित संबंधित अधिकारी एवं व्यापार-उद्योग बंधु के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें