अपने अपने त्यौहार को खुशहाली से मनाये-विनय कुमार मौर्य

त्योहारों में किसी ने दखलंदाजी की ऐसे लोगों को कानून के तहत सर्वाधिक कार्यवाही की जाएगी- राजेश कमल

कालपी (जालौन)। बारा वफात रक्षाबंधन जन्माष्टमी त्योहारों को सकुशल तरीके से संपादित करने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक संयुक्त अध्यक्षता में प्रभारी निरीक्षक अधिकारियों गणमान्य नागरिक की मौजूदगी में पीस कमेटी बैठक सकुशल तरीके से संपन्न हुई।
सोमवार की शाम लगभग 3:45 बजे कोतवाली अथिति ग्रह में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने दोनों वर्ग के लोगों की मौजूदगी में कहा कि अपने-अपने त्यौहार पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से खुशी माहौल में मनाये यदि किसी ने त्योहारो को बिगाड़ने की हिम्मत जुटाई ऐसे लोगों साथ कानून का डंडा चलाकर शक्ति से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने मौजूद लोगों को आश्वासन दिया त्यौहार में सारी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रहेगी पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल ने कड़े शब्दों में कहा कि दोनों धर्म के लोग अपने-अपने त्यौहार परंपरागत तरीके से मनाये किसी भी व्यक्ति ने त्योहार मनाने में व्यवधान डाला ऐसे व्यक्ति को कानून के तहत सर्वाधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी उन्होंने कहा जुलूस में डीजे की ध्वनि को कम कर बजाये कोई गलत नारे न लगाने के कड़े निर्देश दिए प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने मौजूद लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि पूर्व की भांति परंपरागत तरीके से जुलूस तथा रक्षाबंधन जन्माष्टमी त्योहारों में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे सुरक्षा के बाबत किसी भी कोताही को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने जुलूस के रूट निकालने वाली सड़कों तथा शुरुआत एवं समापन चिन्हित जगह को मौजूद अधिकारियों को अवगत कराया मौजूद गणमान्य लोगों ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि अपने-अपने त्यौहार बड़े प्रेम से मना कर हिंदू मुस्लिम एकता प्रतीक सदैव साबित रहेगी बैठक में मौजूद विद्युत अवर अभियंता सत्य प्रकाश पालिका आर आई अजीत सिंह यादव जल संस्थान लिपिक इंद्र कुमार सचान खुफिया तंत्र के एस के सचान जितेंद्र सिंह सपा नेता शिवबालक सिंह यादव भाजपा नेता अशोक बाजपेई भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश पुरवार व्यापारी नेता जावेद अख्तर वैभव बिश्नोई अब्दुल मुजीब अरबाज बरकाती निजामुद्दीन इब्राहीम खान मोहम्मद अखलाल अंसारी आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें