कालपी (जालौन)। नगर का व्यापारी रविवार की रात गोदाम में भरे हुए प्लास्टिक पतल एवं प्लेट आदि बर्तनों को मैजिक में लोड कर बाहर जाने की तैयारी कर रहा था उसी समय पालिका प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली तत्काल आर आई अजीत सिंह कर्मचारियों के साथ गोदाम के समीप पहुंच कर लोड सुधा मैजिक को नहीं जाने दिया मौजूद दुकानदार से उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के बर्तन आदि समान लादकर कहीं जाना चाहते हो यह सब माल आपका प्रतिबंधित है इस माल को हम कहीं नहीं जाने देंगे वहीं सूचना देकर पुलिस टीम को बुलवाकर भरी मैजिक को सौंप दिया मौजूद पुलिस टीम मैजिक गाड़ी को कोतवाली में लाकर मौजूद दीवान की अभिरक्षा में कोतवाली परिसर में खड़ी करायी दीवान ने अवगत कराया कि पालिका की तरफ से जुर्माना लगाया जाएगा यदि दुकानदार जुर्माना जमा कर पालिका से रिलीज आदेश आने के बाद मैजिक गाड़ी मालिक को सौपी जाएगी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












