हाईटेक नर्सरी डींघ में सब्जी पौध तैयार करा सकते हैं किसान

कानपुर देहात उद्यान विभाग द्वारा राजकीय कृषि प्रक्षेत्र डींघ में स्थापित हाईटेक नर्सरी में सब्जी पौध उत्पादन हेतु कृषक अपना बीज प्राप्त कराकर स्वस्थ सब्जी पौध जैसे फूलगोभी, पातगोभी, ब्रोकली, मिर्च, शिमला मिर्च, टमाटर, बैगन, एवं पपीता पौध, तैयार करा सकते है। हाईटेक नर्सरी में उत्पादित पौध स्वस्थ एवं कीट बीमारी से मुक्त शत-प्रतिशत रहती है। जिससे बीज पर व्यय कम एवं समय व मौसम के उतार-चढाव से बचत होती है। अन्य सब्जियों के पौध भी किसान भाई अग्रिम बुकिंग कराकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस समय सब्जियों की उन्नतशील प्रजातियों के बीज की बुवाई की जा रही है।
उद्यान विभाग में संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमन्त्री राज्य औद्यानिक विकास तथा अनु०जाति के कृषकों हेतु औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कृषकों को योजनान्तर्गत निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया जाता है। हाईटेक नर्सरी में उत्पादन कराने वाले कृषकों को प्राथमिकता में विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जायेगा साथ ही ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई पद्यति से भी लाभान्वित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये हाईटेक नर्सरी प्रभारी रमेश चन्द्र कटियार (6392626116, 9450290756) एवं जिला उद्यान अधिकारी (7753920906) अथवा विकास भवन, कमरा न0-312 माती में सम्पर्क स्थापित कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें