भाई की मारपीट पर भाई पर मुकदमा दर्ज

कालपी (जालौन)। बीते दिन शाम को भाई के द्वारा मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने हमलावर भाई के खिलाफ जुर्म धारा 115(2) 352 के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना ज्ञान भारतीय छौंक चौकी प्रभारी विपिन यादव को जांच सौंपी।
ग्राम सरसेला निवासी विनोद पुत्र पृथ्वी पाल ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि दिनांक 23 अगस्त 2026 रविवार की शाम मेरे भाई वीरेंद्र ने मामूली बात को लेकर गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह से घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावर को ललकारा तभी हमलावर भागने में सफल हुआ।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें