जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति/जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

वन्य जीव के रेस्क्यू, अवैध कटान एवं अवैध अतिक्रमण से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कंट्रोल स्थापित

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे जिला गंगा समिति विवेक कुमार सैनी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन, नमामि गंगे कार्यक्रम एवं आर्द्रभूमि संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत प्रगति बैठक में अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित कुल 5426 वृक्षारोपण स्थलों के सापेक्ष 7211 स्थलों की जियोटैगिंग की जा चुकी है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 132.90 प्रतिशत है। इसी प्रकार कुल 34,54,100 पौधों के रोपण के सापेक्ष अद्यतन 35,24,589 पौधों की जियोटैगिंग की जा चुकी है, जो 102.04 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु समुचित गार्डिंग एवं फेंसिंग, आवश्यकतानुसार सिंचाई व्यवस्था, नियमित स्थलीय सत्यापन एवं फोटोग्राफिक जियोटैगिंग दस्तावेजीकरण तथा त्रैमासिक जीवितता रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित विभागों को दिये। विद्यालयों, सामुदायिक भवनों एवं पंचायतों के माध्यम से पौध संरक्षण हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाने पर भी बल दिया गया। तृतीय पक्ष मूल्यांकन हेतु वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में वन विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा रोपित पौधों का तृतीय पक्ष मूल्यांकन वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। बैठक में सम्बन्धित विभागों को तहसील स्तर पर उक्त वर्षों में स्थलवार रोपित पौधों में से 05 प्रतिशत स्थलों की सूचना दिनांक 27 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट एवं जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबन्धन जनपद की समस्त 13 नगर पालिका/नगर पंचायतों—पुखरायाँ, झींझक, अकबरपुर, शिवली, रूरा, अमरौधा, सिकंदरा, डेरापुर, रसूलाबाद, रनियां, राजपुर, मूसानगर एवं कंचौसी—से प्राप्त सूचना के अनुसार शत-प्रतिशत वार्डों में कूड़ा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण तथा ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण की व्यवस्था क्रियाशील पायी गयी। जिलाधिकारी ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन नियमों के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी रखने तथा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित संग्रहण, पृथक्करण एवं निस्तारण की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होनें जिला गंगा समिति के अंतर्गत 07 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं नदी पुनर्जीवन: राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति द्वारा प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला का आयोजन दिनांक 07 सितम्बर 2026 को कराये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त “एक जनपद-एक नदी” अभियान के अंतर्गत चिन्हित पाण्डु नदी के जीर्णोद्धार से सम्बन्धित पंचायतीराज, सिंचाई, लघु सिंचाई, नगर विकास, वन, कृषि, प्रदूषण नियंत्रण एवं ग्राम्य विकास विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों की विभागवार प्रगति की भी समीक्षा की गयी।
आर्द्रभूमि संरक्षण के अंतर्गत तहसील रसूलाबाद के अंतर्गत इटैली झील, कुल क्षेत्रफल 105.254 हेक्टेयर, को आर्द्रभूमि (संरक्षण और प्रबन्धन) नियम, 2017 के अंतर्गत अधिसूचित कराये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें ग्राम इटैली, मित्रसेनपुर कहिंजरी, मनावा रसूलाबाद एवं माल का पुरवा की भूमि सम्मिलित है। लैण्ड बैंक स्थापना हेतु भोगनीपुर, सिकंदरा, मैथा एवं अकबरपुर तहसीलों के अंतर्गत लैण्ड बैंक स्थापना हेतु कुल 288.448 हेक्टेयर सरकारी गैर वन भूमि का स्थलीय सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने अवशेष भूमि का स्थलीय सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में वन्य जीव के रेस्क्यू, अवैध कटान एवं अवैध अतिक्रमण से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु स्थापित कंट्रोल रूम के नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जनसामान्य निम्नलिखित नंबरों पर शिकायत एवं सूचना उपलब्ध करा सकते हैं—शीलम देवी, वरिष्ठ सहायक—7985552514; आशीष यादव, वरिष्ठ सहायक—8960471521; त्रिशला राठौर, वनरक्षक—9555053929; सरला सिंह, कनिष्ठ सहायक—9415727466; अजय सिंह, कनिष्ठ सहायक—6386246835; अंकिता कटियार, जे0आर0एफ0—8787293831तथा
नोडल अधिकारियों में अपूर्वा पाण्डेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात—7839434899; बुद्ध प्रिय गौतम, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर—7839434543; सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, भोगनीपुर—7839434544; तौसीफ अहमद, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रसूलाबाद—7839434542; विकास सक्सेना, क्षेत्रीय वन अधिकारी, डेरापुर—7839434541। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा तथा अवैध गतिविधियों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें