श्रावण सोमवार पर बाणेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे डीआईजी, जलाभिषेक कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कानपुर देहात। श्रावण मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर  यमुना प्रसाद ने थाना रूरा क्षेत्र के बनीपारा स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया।
डीआईजी ने मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीआईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
इसके बाद थाना रूरा परिसर में डीआईजी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने श्रावण सोमवार के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए किए गए पुलिस प्रबंधों की जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें