ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का लिया जायजा, लॉग-बुक में दर्ज की टिप्पणी

जालौन। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस प्रथम एवं द्वितीय का प्रस्तावित मासिक स्थलीय निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था तथा संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम लॉग-बुक का भी निरीक्षण करते हुए उसमें आवश्यक टिप्पणी अंकित की। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा से संबंधित निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था को भी देखा तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज, उपजिलाधिकारी उरई एवं इंचार्ज ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस उत्तम कुमार तिवारी तथा ईवीएम सहायक तलहा मजहर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें