कानपुर देहात। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रनियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिटिकपुर कस्बे के बजरंग नगर में दबिश देकर ललिता भदौरिया (46) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला के कब्जे से 770 पुड़िया में कुल 2 किलो 635 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। आरोप है कि महिला अपने घर से गांजा की बिक्री कर रही थी।
बरामदगी के आधार पर थाना रनियां में मु0अ0सं0 164/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।









