कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
चलाए गए अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 507 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित वाहन चलाएं। पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









