सीओ लिखी सूमो ने ओमनी में मारी टक्कर, शिक्षिका घायल

 

पंचवटी इंटर कॉलेज के पांच शिक्षक-शिक्षिकाएं थे सवार, हादसे के बाद शिक्षिकाओं ने सूमो का वीडियो बनाया

कालपी(जालौन)। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे व्यास मंदिर के आगे जौँधर नाले के पास एक सड़क हादसे में पंचवटी इंटर कॉलेज शेखपुर गुढ़ा के शिक्षक-शिक्षिकाओं से भरी ओमनी वैन को एक सरकारी सूमो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक शिक्षिका घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लाया गया।

जानकारी के अनुसार पंचवटी इंटर कॉलेज शेखपुर गुढ़ा के पुरुष एवं महिला शिक्षकों समेत कुल पांच लोग ओमनी वैन से कालपी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से नीले रंग की एक सूमो तेज गति से रॉन्ग साइड से आई और ओमनी वैन में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन पर पुलिस एवं सीओ लिखा हुआ था। वाहन का नंबर UP32 CG 0042 बताया गया है।

बताया जाता है कि उक्त सरकारी वाहन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मंगरौल का है और घटना के समय वह ट्रेनिंग सेंटर की ओर जा रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद ओमनी में सवार शिक्षिकाओं ने संबंधित सूमो वाहन का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो में वाहन और उसका नंबर दिखाई दे रहा है।

हादसे में आशिका पुत्री वीरेंद्र कुमार (21 वर्ष), निवासी कागजीपुरा, कालपी घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

फिलहाल मामले को लेकर कोतवाली कालपी में कोई तहरीर नहीं दी गई है। विद्यालय के प्रबंधक सनोज कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

आर०एन०शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें