एसडीएम के निर्देश पर पुलिस टीम डाकघर पहुंची

कालपी (जालौन)। डाकघर में खाते की केवाईसी कराने पहुंचे युवक के खाते से कथित तौर पर 1500 रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है पीड़ित ने संविदा कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए पुलिस ने आरोपित संविदा कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला मिर्जामंडी निवासी शुभम बिश्नोई पुत्र प्रदीप कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि उसका खाता डाकघर कालपी में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में संचालित है खाते की केवाईसी कराने के लिए वह गुरूवार की दोपहर करीब 12 बजे डाकघर पहुंचा तो काउंटर पर तैनात संविदा कर्मचारी सृजल गुप्ता निवासी काशीरामपुर थाना कालपी ने खाता री-ओपन कराने के नाम पर 185 रुपये खर्च आने की बात कही इसी दौरान कर्मचारी ने उसके खाते से कथित रूप से 1500 रुपये निकाल लिए घर पहुंचने के बाद जब उसने मोबाइल में खाते की जानकारी देखी तो उसे रुपये निकाले जाने का पता चला इसके बाद वह तत्काल डाकघर पहुंचा और कर्मचारी से इस संबंध में जानकारी मांगी तो मामला सामने आने पर कर्मचारी ने उसे 1500 रुपये वापस कर दिए पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया कि रुपये वापस किए जाने के बावजूद उसके साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास किया गया इससे पहले बैरई गांव की एक महिला के साथ भी 5 हजार रूपये की उक्त कर्मचारी ने इसी प्रकार की धोखाधड़ी की थी संविदा कर्मी लम्बे समय से गांव के लोग के साथ धोखाधडी कर के उनके खाते से रूपये निकालने का काम कर रहा है मामले की शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी ने तत्काल कोतवाली पुलिस को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए इसके बाद एस एस आई उदय प्रताप पुलिस बल साथ डाकघर पहुचे और संविदा कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें