राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर परिवार न्यायालय में बैठक

उरई। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश के अनुपालन में परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई के अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की तृतीय बैठक  प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई  मनोज कुमार सिंह गौतम के कुशल निर्देशन में तथा अध्यक्ष/ नोडल अधिकारी  प्रवीण कुमार पाण्डेय, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई की अध्यक्षता में नवनिर्मित भवन वादकारियों के बैठने हेतु प्रतीक्षालय / परामर्शदाता केन्द्र, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 को सफल बनाने को लेकर सम्पन्न हुई, जिसमें लोक अदालत के लिए दिशा-निर्देश दिये गये एवं दाम्पत्य विवाद से संबधित समस्त प्रकार के वादों को सुलह समझौता के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण के लिये आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में उपस्थित परिवार कल्याण विशेषज्ञ  प्रियंका द्विवेदी, व परामर्शदाता के०के० प्रजपाति द्वारा बताया गया कि लिटीगेशन हेतु जो भी पत्रावलियाँ न्यायालय से प्राप्त होती है उनमें मिडियेशन करायी जा रही है एवं निरंतर वादकारियों से सम्पर्क किया जा रहा है एवं नियत तिथियों पर पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता कराये जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्य / मध्यस्थगण द्वारा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिये अधिक से अधिक वादो के निस्तारण हेतु पक्षकारों के बीच मध्यस्थता कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में उपस्थित विद्वान अधिवक्तागण द्वारा भी आश्वासन दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु पक्षकारों को समझाने का प्रयास कराया जायेगा।
उक्त बैठक में सदस्य / सदर मुंसरिम  काजी वसीम उल्ला, सदस्य / मध्यस्थ  सुलेखा सिह,  विनोद प्रकाश व्यास एवं विद्वान अधिवक्तागण, अंशुमान दीक्षित एड०,  राहुल मिश्रा एड०.  धीरेन्द्र भदौरिया एड०,  कृष्णपाल सिंह एड०  कर्मक्षेत्र अवस्थी एड०,  अनिरूद्ध एड० आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें