विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पहुंचाएं

 

दिशा समिति की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश

जालौन। सांसद नारायणदास अहिरवार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मा० सांसद ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की नियमित निगरानी पर जोर देते हुए जिला स्तरीय निरीक्षण टीमें गठित करने तथा जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की अद्यतन प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मा० विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, मा० विधायक सदर के प्रतिनिधि, मा० विधायक कालपी के प्रतिनिधि, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, मा० विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एच.एन. प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें