कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। इस दौरान अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के न्यायपूर्ण समाधान का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को सुना। क्षेत्राधिकारियों ने संबंधित मामलों में न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शिकायतों के नियमानुसार निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उन्हें समय से न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।











