कोतवाली पुलिस टीम ने आधा दर्जन बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु लिया जायजा

कालपी (जालौन)। प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर सदर उप निरीक्षक पुलिस बल के साथ नगर में स्थित आधा दर्जन बैंकों में चैकिंग कर संदिग्ध अवस्था में पाए गए लोगों को फटकार लगाकर घर जाने के कड़े निर्देश दिए।
गुरुवार को सुबह प्रभारी निरीक्षक इंचार्ज अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार के निर्देश पर उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह कोतवाली कार्यालय प्रधान लिपिक राम सिंह आदि पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा बैंक के बाहर संदिग्ध अवस्था में खड़े लोगों से बातचीत कर सीधे घर जाने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने खड़ी बाइकों के लाॅक को चेक किया सभी बाइकों में लाॅक बंद पाए गए फिर इसी क्रम में टरननगंज स्थित इलाहाबाद बैंक सिंडिकेट बैंक इंडियन मंडी बैंक आफ बड़ौदा बैंक कोऑपरेटिव बैंक आर्यावर्त बैंक आदि बैंकों में अलग-अलग समय में पहुंचकर पुलिस जवानों के उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया साथ में उन्होंने मौजूद शाखा प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली वहीं मौजूद ग्राहकों से बातचीत कर बैंक से सीधे घर जाने के निर्देश दिए बैंक के बाहर खड़े कई संदिग्ध लोगों से जमकर पुछताछ की साथ उन्होंने फटकार लगाकर सीधे घर जाने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि जिन ग्राहकों के बैंक से संबंधित कार्य हो वह बैंक के अंदर जाकर शाखा प्रबंधक से मिलकर अपने कार्य को करवाए तथा बैंक से वापस सीधे घर जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बैंक के बाहर यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े मिला ऐसे लोगों को हिरासत में लेकर कानून का शिकंजा कसते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें