कालपी (जालौन)। नगर में बीते दिन लड़कियों की छीटा कसी घटना को लेकर उप निरीक्षक की तहरीर पर कालपी पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ जुर्म धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक सतीश चंद्र को जांच सौंपी।
कोतवाली कालपी उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि बुधवार की शाम 4 बजे मैं तथा मेरे साथ सिपाही हमीद शाह पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रहे थे वहीं सूचना पाकर मोहल्ला रावगंज पुल के पास पहुंचे वही उसी जगह रामगंज निवासी गण तौफीक पुत्र मोबीन इशराक पुत्र मुख्तार तरी बुल्दा निवासी साहिल मंसूरी पुत्र शकील मंसूरी समेत तीनों लोग सड़क पर किनारे खड़े होकर निकलने वाली लड़कियों से छीटाकसी कर रहे थे एवं सीटी मार रहे थे साथ में और कह रहे थे कि जान मान जाओ हम तुम्हारे बाबू इस तरह से अश्लील शब्दों का प्रयोग कर घटना को अंजाम दे रहे थे वही उपरोक्त तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर निरोधात्मक कार्यवाही अमल में लाई गई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











