उरई। उप कृषि निदेशक एस०के० उत्तम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग से संचालित कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत रू० 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यन्त्र / कृषि रक्षा उपकरण, कृषि ड्रोन, रोटावेटर, स्ट्रारीपर, कम्बाईन हार्वेस्टर विद सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम सुपर सीडर, श्रब मास्टर, पैडी स्ट्रा चौपर/मल्चर, रोटरी स्लेशर, हाइड्रोलिक रिबर्सेवबल एम० बी० प्लाऊ, बेलर, रेक, रीपर कम बाइण्डर, कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक, इत्यादि की ई-लाटरी की प्रक्रिया जनपद में दिनांक 21.08.2026 दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से रानी लक्ष्मी बाई सभागार विकास भवन, उरई में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित कमेटी के समक्ष खोली जायेगी।
अतः समस्त कृषक भाईयों से अनुरोध है कि जिनके द्वारा कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के माध्यम से कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक, आदि की बुकिंग की गयी है तथा जिनकी बुकिंग ई-लाटरी की प्रक्रिया के अन्तर्गत है। वह समस्त कृषक दिनांक 21.08.2026 दिन-शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन, उरई में स्थित रानी लक्ष्मी बाई सभागार में उपस्थित रहकर ई-लाटरी प्रक्रिया में भाग लें।














