उरई में 19 और 29 अगस्त को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

उरई। सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक सम्भागीय परिवाहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोवेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील उरई को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 19.08.2026 व 29.08.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में  अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह अगस्त 2026 में विधिक सेवा कार्यक्रम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 19.08.2026 को तहसील उरई के तहसील सभागार में व दिनांक 29.08.2026 को ग्राम राहिया के सचिवालय में ” दाम्पत्य विवादों को प्री-लिटिगेशन व राष्ट्रीय खेल दिवस / गरीबी उन्मूलन योजना का प्रचार प्रसार/पशुक्रूरता से संरक्षण अधि०/ए०डी०आर० मैकेनिज्म” के प्रति जागरूकता कार्यकम हेतु अपरान्ह 01:00 बजे निर्धारित किय गया है, जिसमें टीम लीडर  धर्मेन्द्र कुमार, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में  धर्मेन्द्र कुमार, पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 19.08.2026 को, तहसील उरई के तहसील सभागार में व दिनांक 29.08.2026 को ग्राम राहिया के सचिवालय को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित्त तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें