कानपुर देहात। थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को बालिका की मां ने अपनी करीब 15 वर्षीय बेटी को धीरेन्द्र द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धीरेन्द्र पुत्र धर्मेन्द्र, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम अनवां, थाना राजपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आरोपी के खिलाफ थाना राजपुर में धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।









