कानपुर देहात के विकास खंड मैथा में प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का ‘मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान व NCERT पाठयपुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण’ (F.L.N. Traiining) 2026-27 के प्रथम बैच का शुभारंभ दर्शन सिंह महाविद्यालय, केसरी निवादा, मैथा, कानपुर देहात में किया गया। प्रशिक्षण 2 कक्षों में 50-50 शिक्षकों के बैच बना कर दिया जा रहा हैं।
दिग्विजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, मैथा के कुशल निर्देशन में 5 प्रशिक्षकों द्वारा उक्त प्रशिक्षण शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस आशीष कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अशिकारी द्वारा उक्त प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया, उन्होंने प्रशिक्षणन मे उपस्थित शिक्षकों से निपुण भारत मिशन के महत्व, 10 पॉइंट टूल किट, व कैचअप शिक्षण योजनाओ पर आधारित प्रश्न पूछे एवं निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में शासन की मंशा के अनुरूप उक्त गतिविधियों एवं शिक्षण संदर्शिकाओं को कक्षा शिक्षण में शतप्रतिशत लागू करने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी , मैथा को दिये।
बीएसए द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बैरी दरियाव का निरीक्षण भी किया गया, जहाँ प्रांगण में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं कक्षा-कक्ष प्रिंट रिच सामग्री से युक्त मिला। विद्यालय का शैक्षिक वातावरण अच्छा पाया गया।









