कालपी (जालौन)। तहसीलदार एवं अधिकारियों की उपस्थिति उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में तहसील दिवस संपन्न हुआ दिवस में एक दर्जन जिम्मेदार अधिकारी अनुपस्थित रहे 16 फरियादियों ने अपनी अपनी पीड़ा सुनाकर निस्तारण किए जाने की मांग उठाई मौके में चार शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।
सोमवार के दिन तहसील कालपी सभागार में आयोजित दिवस पर उप जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों से कड़े शब्दों में कहा कि फरियादियों के द्वारा जो शिकायत आज प्रस्तुत की गई है शिकायतों से संबंधित अधिकारी तहसील की पटल से प्राप्त कर मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि शिकायतों से संबंधित अधिकारी ने समय से निस्तारण की जांच व्याख्या तहसील की पटल में नहीं प्रस्तुत की तो ऐसे अधिकारी की खैर नहीं होगी तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा ने शिकायतों से संबंधित अधिकारियों से अपने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि निस्तारण में किसी भी अधिकारी की बहाने बाजी को मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा हर हाल में समय के अंतर्गत शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक तरीके से करना ही होगा फरियादियों में मोहल्ला उदनपुरा निवासी रमेश शर्मा ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि उक्त मोहल्ले में पैतृक मकान है जो जर्जर था रहने लायक नहीं था उसमें ताला लगा हुआ था वहीं विपक्षी ने महिलाओं के साथ रात्र को मकान का ताला तोड़कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है कब्ज़ा हटाए जाने की मांग की चुर्खी निवासी कृष्ण प्रकाश त्रिपाठी ने शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया कि मरघट एवं खाद्यान्न की जमीन विनियम किए जाने की मांग की आदि 16 फरियादियों ने अपनी शिकायत अलग-अलग प्रस्तुत कर कार्यवाही करने की मांग की उपस्थित लोगों में नायब तहसीलदारो मे चंद्र मोहन शुक्ला मुकेश कुमार प्रिंस बाबू विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह जल संस्थान अबरअभियंता वासिद अली पालिका लिपिक रमेश कुमार यादव नगर पंचायत लिपिक भारत कोऑपरेटिव एडीओ द्वारका प्रसाद गुप्ता पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा स्वास्थ्य विभाग से सतीश चंद्र मंडी कालपी से शिशुपाल सिंह कोतवाली कालपी उप निरीक्षक बलवंत सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









