कानपुर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर न्यू एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी (रजि.) द्वारा परशुराम वाटिका में ‘प्रतिभा खोज अभियान’ के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांगा पंथ के स्टार प्रचारक माहेश्वरी बाबूलाल जी सारडा (राणा बाबूलाल सांगा) को सम्मानित करने के बाद समाज के वंचित व प्रतिभावान बच्चों को ‘राणा सांगा सम्मान’ प्रदान किया गया।
सम्मानित बच्चे: मानसी निषाद, कृष्ण कुमार, शिवांश सिंह, रासु दिलावर, प्रार्थना, सौरभ, नैतिक बख्शरीय, हर गुन आले नेपाली, मयंक गौतम, आशीष गौतम, निखिल यादव एवं आरण कुमार।
एकादमी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष कोच भगवानदीन ने समाज से अपील की कि संसाधनों के अभाव से जूझ रहे इन बच्चों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि ये खेल जगत में देश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।









