कालपी (जालौन)। प्रभारी निरीक्षक ने अपने समस्त स्टाफ पुलिस बल के साथ नगर की विभिन्न सड़कों पर स्वाधीनता दिवस पर बड़े धूमधाम से रैली निकालकर सारे रिकॉर्ड तोड़े रैली में खाकी वर्दी का जज्बा रहा।
कोतवाली कालपी भवन में स्वाधीनता दिवस पर्व पर प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने स्टॉफ की उपस्थिति में झंडा रोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक तिवारी ने अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह एवं समस्त स्टाफ के साथ तिरंगा रैली का आगाज करते हुए दुर्गा मंदिर चौराहा दुर्गा मंदिर से मुन्ना फुल पावर चौराहा से टरननगंज चौराहा से खोया मंडी चौराहा से बाजार होते हुए सीधे सड़कों से वापस होकर कोतवाली में तिरंगा रैली राष्ट्रीय गीत ध्वनि से बड़े धूमधाम से समापन किया गया तिरंगा रैली में चलने वाले टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र महमूदपुरा चौकी प्रभारी अमित मिश्रा रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह चंदेल उप निरीक्षक शीलेश कुमार दीवान लक्ष्मीकांत मुंशी शैलेंद्र सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर विनीता अंकित वर्मा दीपेंद्र मिश्रा वीरेंद्र कुमार आदि पूरा स्टाफ उपस्थित था।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









