कालपी (जालौन)। स्वाधीनता दिवस पर सरकारी कार्यालय एवं विद्यालयों तथा प्रतिष्ठानों एवं प्रतिनिधित्व कार्यालय आदि जगह जुम्मेदार लोगों ने झंडा रोहण कर राष्ट्रीय गीत गाकर नमन किया तथा वीर सपूतों पर प्रकाश डालते हुए याद किया।
तहसील कालपी में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने तहसीलदार श्रीश मिश्रा नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू नायब तहसीलदार मुकेश कुमार आदि स्टाफ की उपस्थिति में झंडा रोहण कर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर नमन किया सभागार में मौजूद लोगों ने अपने-अपने दिवस पर प्रकाश डाला इसी क्रम में कोतवाली कालपी भवन पर सीओ राजेश कमल ने प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी आदि स्टाफ की मौजूदगी में झंडा रोहण कर मौजूद लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज पर सलामी देकर जय हिंद किया इसी क्रम में सीएचसी कालपी अधीक्षक डॉ दिनेश बर्दिया ने समस्त स्टाफ की उपस्थिति में झंडा रोहण किया इसी क्रम में रोज वेड्स पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शबाहत हुसैन ने स्टाफ की उपस्थिति एवं नन्हे मुन्ने बच्चों की मौजूदगी में झंडा रोहण कर राष्ट्रीय गान किया तथा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसी क्रम में सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल राजघाट कालपी में प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह यादव ने स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में झंडा रोहण कर जय उद्घोष के नारे लगाकर नमन किया मौजूद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ग्रीन वैली इंटर कॉलेज प्रबंधक शब्बीर खान ने प्रधानाचार्य महमूद खान एवं स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में झंडारोहण किया वहीं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ठक्कर पापा इंटर कॉलेज विद्यालय में प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में झंडा रोहण किया वहीं विद्यालय में मौजूद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया सनराइज कोचिंग सेंटर में कमेटी उपाध्यक्ष विकास गुप्ता विद्यालय प्रधानाचार्य भरत पांडे समेत दोनों ने छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में झंडा रोहण भारत मां वंदे मातरम जिंदाबाद नारे लगाकर नमन किया एमएसबी इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉक्टर नरेश मैहर ने स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में झंडा रोहण कर स्वाधीनता दिवस पर प्रकाश डाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने मौजूद कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में झंडा रोहण कर नमन किया इसी क्रम में आशुतोष आयुर्वेद संस्थान कालपी में पंडित योगेंद्र नारायण शुक्ला ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह सरसेला नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार राकेश द्विवेदी वीरेंद्र सिंह चौहान जितेंद्र नारायण शुक्ला देवेंद्र पाठक शरद शुक्ला भगवती प्रसाद श्रीवास्तव हार्दिक कांग्रेसियों की उपस्थिति में झंडारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया साथ में अपने-अपने विचार प्रकट कर अमर शहीदों को याद किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









