भारतीय रक्षक पार्टी की उपस्थिति में रामबाग में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस: निःशुल्क स्कूल के बच्चों संग बांटी खुशियां

कानपुर। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पी. रोड स्थित रामबाग पार्क में देशप्रेम और उल्लास का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। धर्म प्रसार जन कल्याण समिति द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए चलाए जा रहे निःशुल्क विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय रक्षक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत की और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति के ऐसे रंग बिखेरे कि पूरा प्रांगण ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों, कविताओं और शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने वहाँ मौजूद भारतीय रक्षक पार्टी के पदाधिकारियों और नागरिकों का दिल जीत लिया।
इस खास मौके पर भारतीय रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूद्र सक्सेना जी ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पार्टी के पदाधिकारियों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने की इस मुहिम को बेहद सराहनीय बताया।
संस्था के संस्थापक पंडित गौरव शास्त्री जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारा यह प्रयास समाज के प्रति एक कर्तव्य है। अगर हम सब मिलकर हाथ बढ़ाएं, तो कोई भी जरूरतमंद बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल जी की गरिमामयी उपस्थिति ने सभी को नई प्रेरणा दी। वहीं शिक्षिका नैंसी वर्मा  ने अपने शानदार मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम में नई ऊर्जा फूंक दी।
इस प्रेरणादायक आयोजन में भारतीय रक्षक पार्टी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष रूद्र सक्सेना, राष्ट्रीय महासचिव अमित शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष  दीपा मिश्रा, राष्ट्रीय उप कोषाध्यक्ष  श्वेता शुक्ला, कानपुर जिला अध्यक्ष अनुज पांडे और कानपुर जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) राधा त्रिवेदी जी की गरिमामयी मौजूदगी रही। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने बच्चों को मिठाइयां बांटीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयकारों और बच्चों के चेहरे पर खिली सुंदर मुस्कान के साथ हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें