सखी वन स्टॉप सेंटर का सचिव ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

उरई। उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश जालौन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनाली चन्द्रा द्वारा जिले में कलैक्ट्रेट परिसर में संचालित वन स्टाप सेन्टर का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बहुत बारीकी से व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश भी कर्मचारीगण को दिये।
सखी वन स्टाप सेन्टर, उरई में सेन्टर मैनेजर अंजना यादव, मनो-परामर्शदाता रागिनी, स्टाफ नर्स शारदा पाल सहित ड्यूटी पर तैनात समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले। सचिव मनाली चन्द्रा ने महिला कल्याण विभाग जनपद जालौन द्वारा संचालित सखी वन स्टाप सेन्टर में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु विभिन्न हित धारकों एवं सेवा प्रदाताओं के साथ अभिमुखीकरण, परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, पुलिस रिर्पोटिंग, रेस्क्यू सुविधा दिलाये जाने की समीक्षा की गयी। निरीक्षण के समय सेन्टर पर कोई भी पीड़िता मौजूद नहीं मिली, जिनकी सुरक्षा एवं उनके पुर्नस्थापन के सम्बन्ध में प्रबन्धक को दिशा-निर्देश दिये गये। सखी वन स्टाप सेन्टर प्रशासन को सभी कमरों की प्रतिदिन सफाई कराने, सैनीटाईजेशन और कीटनाशक का छिड़काव तथा फॉगिंग कराने का निर्देश किया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें