ऑपरेशन मुक्ति के अंतर्गत बाल श्रम के विरुद्ध जनजागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान का आयोजन

कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 की कार्ययोजना के अनुसार आज  ऑपरेशन मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुखरायां कानपुर देहात क्षेत्र में बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा आवश्यकतानुसार रेस्क्यू की कार्यवाही करना है। इसी क्रम में बाल श्रमिकों का चिन्हाकन करते हुये मेंसर्स यश गारमेंटस पुखरायां,चांद गारमेंटस सुभाष नगर मेन रोड पुखरायां, अंकित क्लाथ हाउस,विजय कृषि यंत्र रिपेयर्स एण्ड बोरिंग मशीन पुखरायां में बाल श्रम के करा रहे नियोजक के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर श्रमपं्रवर्तन अधिकारी अरविन्द सोनकर व जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ओझा, चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक रिचा तिवारी एव पुलिस विभाग ए0एच0टी0यू0से प्रभारी निरीक्षक, पुखरायां चौकी से अन्य पुलिसकर्मी आदि लोग उपस्थित रहे। तथा संयुक्त टीम द्वारा में मौजूद आमजन को बाल श्रम के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें