यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से यमुना नदी के समीप बसे ग्रामों में के बीच भय उत्पन्न

 यमुना नदी का जलस्तर बीते दिनो से लगभग तीन मी बढ़ चुका है।

कालपी जालौन। केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ के संबंध में अवगत कराया कि राजस्थान चंबल काली सिंध नदी से पानी आने के बजह से जल स्तर बढ़ रहा है यमुना नदी जल स्तर 98.38 मीटर दर्ज किया गया उन्होंने बताया की जल स्तर 40 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यमुना नदी का जल बराबर बढ़ रहा है उक्त यमुना नदी की बाढ़ से यमुना तट पर बसे ग्रामों में हलचल मच गया बाढ़ के संबंध में उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने तट पर बसे ग्रामों से आवाहन किया की यमुना नदी जलस्तर बढ़ने से सभी लोग सतर्क रहें साथ में उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे अपने बच्चों को कतई न जाने दे साथ में अपने-अपने जानवरों की निगरानी बराबर करें जिससे यमुना की बढ़ रहे जल स्तर की चपेट में न आ सके बाढ़ के संबंध में तट पर बसे संबंधित ग्रामों के लेखपालों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने ग्रामों में जाकर यमुना में बढ़ रहे जलस्तर बराबर निगरानी करे तथा समस्त ग्राम वासियों को बराबर सतर्क करने का आवाहन किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें