कालपी (जालौन)। गुरुवार को सुबह प्रभारी निरीक्षक ने 24 घंटे में बलात्कारी आरोपी को हाईवे सड़क से गिरफ्तार कर मुकदमा से संबंधित धाराओं में पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
खबर के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह सिपाही रंजीत आदि पुलिस बल के साथ बलात्कारी आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटे हुए थे वहीं मुखबिर की सूचना पाकर हरकूपुर बस स्टॉप हाईवे सड़क के पास पहुंचकर ग्राम उसरगांव निवासी बलात्कारी अभियुक्त शिवकरन पुत्र छोटे चारों तरफ से घेर कर गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया एवं अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर जेल भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









