विकास खण्ड झींझक में कन्या जन्मोत्सव एवं बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की द्वितीय त्रैमासिक बैठक व हर घर तिरंगा रैली का आयोजन।

 कानपुर देहात- जिलाधिकारी महोदय कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय विधान जयसवाल के मार्गदर्शन में व जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया रेनू यादव के नेतृत्व में आज दिनांक-13.08.2026 को वीरांगना अवंती बाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत 04 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे बालिकाओें की माताओं को बेबी केयर किट वितरित की गयी। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित निरंजन द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के विषय में बताया गया साथ ही जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया गया साथ ही जेन्डर स्पेशलिस्ट निधि यादव द्वारा नवजात बालिकाओं के माता-पिता को मु0 कन्या सुमंगला योजना की प्रथम श्रेणी की जानकारी देते हुये आवेदन कराने हेतु अवगत कराया गया।
विकास खण्ड झींझक के सभागार में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लाॅक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की द्वितीय त्रैमासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकासखण्ड के समस्त केन्द्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में, पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012, बाल विवाह से होने वाले नुकसान, थाने मे कार्यरत महिला हेल्पडेस्क आदि के बारे में जानकारी दी गई, बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा मातृ वंदन योजना पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर चर्चा करते हुये वर्षों से गिरते लिंगानुपात के कारण महिलाओं/पुरूषों में बालिकाओं के प्रति भेदभाव, महिला की सुरक्षा और सशक्तीकरण तथा गुड टच-बैड टच के बारे में अवगत कराते हुये स्कूलों में प्रचार प्रसार कराये जाने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित किया गया जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता शारदा साहू द्वारा आपातकालीन सेवायें जैसे 181,1090,112,1098,1076 आदि के बारे में जागरूक कर समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को पम्पलेट भी वितरित किये गये साथ हर घर तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम में प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक, जेन्डर स्पेशलिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता, सुपरवाइजर , स्टाफ नर्स अंागनबाड़ी कार्यकत्री, महिला ,पुरूष आदि उपस्थिति रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें