कालपी (जालौन)। पत्नी की मारपीट करना पति को महंगा पड़ा वही चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
ज्ञान भारती छौंक चौकी उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम लमसर निवासी अमित कुमार पुत्र राम रतन अपनी पत्नी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटना पर कालपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









