ऑटो रिक्शा पलटने पर चार छात्राएं हुई घायल एक छात्रा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल किया रिफर

कालपी (जालौन)। बुधवार को विद्यालय निर्धारित समय में 18 वर्षीय छात्रा नैना 17 वर्षीय निशा 18 वर्षीय अनामिका 17 वर्षीय चंचल निवासी छौक समेत चारों छात्राएं अपने गांव से ऑटो रिक्शा में सवार होकर एम एसबी इंटर कॉलेज कालपी पूर्व की तरह शिक्षा ग्रहण करने आ रही थी वही हाईवे स्थित मोती नगर सामने अचानक असंतुलित होकर ऑटो पलट गया ऑटो में सवार चारों छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई घटना की सूचना पाकर ग्राम वासी पहुंचे वहीं सूचना पाकर हाईवे की एंबुलेंस आ गई सड़क में घायल छात्राओं को उठाकर एंबुलेंस में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायल छात्राओं की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति में नैना छात्रा को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष तीन घायल छात्राओं को स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया घटना की सूचना पाकर विद्यालय प्रवक्ता आनंद शर्मा ने अस्पताल में पहुंचकर छात्राओं के दुख दर्द को जाना तथा स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें