कालपी (जालौन)। जेएम अदालत से आए हुए वारंटी अभियुक्त को उप निरीक्षक ने बीती रात गिरफ्तार कर संबंध वारंट के तहत पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर उप निरीक्षक शीलेश कुमार ने अदालत से आए हुए वारंट को कोतवाली कालपी कार्यालय से प्राप्त कर पुलिस बल साथ सोमवार की रात वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु में जुटे हुए थे वहीं मुखबिर की सूचना मिलते ही जनपद कानपुर देहात थाना भोगनीपुर कस्बा पुखरायां में पहुंचकर कस्बे का निवासी वारंटी अभियुक्त गोपाल उर्फ करन पुत्र देव सिंह निज निवास दरवाजे के बाहर से गिरफ्तार कर कोतवाली हवालात में बंद किया वहीं मंगलवार को वारंट के तहत पुलिस अभिरक्षा में गारंटी अभियुक्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डॉक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












