राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला  की गरिमामयी उपस्थिति में वंदे मातरम का सामूहिक गायन एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन

कानपुर देहात। आज तहसील अकबरपुर परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  राज्य मंत्री  प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर  राजकुमार पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9:30 बजे वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। इस दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
वंदे मातरम के सामूहिक गायन के उपरांत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा तहसील परिसर अकबरपुर से प्रारंभ होकर अकबरपुर इंटर कॉलेज तक निकाली गई। यात्रा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, समस्त लेखपाल एवं तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए अकबरपुर इंटर कॉलेज पहुंची, जहां यात्रा का सकुशल समापन हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें