नगर पंचायत सिकंदरा में वंदे मातरम का सामूहिक गायन एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।

कानपुर देहात। तहसील सिकंदरा के अंतर्गत स्थित नगर पंचायत सिकंदरा में आज देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय से पटेल चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के सामूहिक गायन का भी आयोजन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष  सीमा पाल सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिकंदरा उषा सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए पटेल चौराहे तक पहुंची। यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा वंदे मातरम राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से आमजन में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना को और अधिक सशक्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न हुआ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें