कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित समेत तीन गिरफ्तार, 16 पर शांतिभंग की कार्रवाई

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। थाना रनियां पुलिस ने वारंटी अभियुक्त गुड्डू उर्फ महेश को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना सट्टी पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित करन सिंह उर्फ कंचन और अजीत सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की। इसके अलावा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों की पुलिस ने 16 व्यक्तियों का धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। पुलिस की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें