कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।









