कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सिकन्दरा, सहायक सम्भागीय अधिकारी , यात्री कर अधिकारी एवं खान अधिकारी कानपुर देहात की संयुक्त टीम / टास्कफोर्स द्वारा तहसील सिकन्दरा अन्तर्गत गोपाल ढाबा, ओमी ढाबा में खडे बिना रायल्टी/बिना वैद्य परिवहन प्रपत्र / ओवरलोडिंग में 31 वाहनों पर लगभग 20 लाख का जुर्माना करते हुए, उक्त वाहनों को थाना सिकन्दरा में जिलाधिकारी , कानपुर देहात के अग्रिम आदेश तक के लिए निरूद्ध किया गया। अवैध खनन, परिवहन,ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाये जाने हेतु आगे भी निरंतर कार्यवाही चलती रहेगी।












